विश्व कला दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इतिहास और महत्व
-
By Admin
Published - 15 April 2023 137 views
World art day 2023: कला को हमेशा से भावनाओं को व्यक्त करने और तलाशने का सबसे अच्छा माध्यम माना गया है। ऐसे में कला को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाया जाता है। विश्व कला दिवस के खास मौके पर कला प्रेमी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं. 15 अप्रैल 2012 को पहली बार विश्व कला दिवस मनाया गया।
विश्व कला दिवस 15 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है-
15 अप्रैल, 1452 को महान इतालवी चित्रकार लियोनार्डो दा विंची का जन्म हुआ था। इसी दिन उनकी जयंती भी मनाई जाती है। आपको बता दें कि लियोनार्डो दा विंची एक महान इतालवी चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतकार, कुशल मैकेनिक, इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। उन्होंने कला में उत्कृष्टता हासिल की, जिससे उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला और उनकी जयंती विश्व कला दिवस {World art day 2023} के रूप में मनाई जाती है। वर्ष 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आधिकारिक तौर पर विश्व कला दिवस मनाया गया। और साल 2017 में इस दिन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट इन अमेरिका ने मान्यता दी थी।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के अनुसार विश्व कला दिवस का उद्देश्य कला के क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ाना है। इस दिन न केवल कला प्रेमी बल्कि दुनिया भर के कई संगठन एकजुट होकर इसे विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय कला संघ और यूनेस्को के साथ मनाते हैं। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन, प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं।
सम्बंधित खबरें
-
Veer Bal Diwas 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ‘वीर बाल दिवस’
-
PM Modi On Christmas Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले वह पोप से मिले
-
Jammu Kashmir Article 370: संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सो