केक के साथ खेलती दिखीं रणबीर की लाडली, पहले बर्थडे पर आलिया ने फैंस को दिखाई राहा कपूर की झलक
-
By Admin
Published - 06 November 2023 404 views
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Raha 1st Birthday: कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य राहा कपूर 6 नवंबर को 1 साल की हो चुकी हैं। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी के 1 साल पूरे होने पर जहां दादी नीतू कपूर ने पोती के लिए खास मैसेज लिखा तो वहीं नानी सोनी राजदान ने एक बेहद ही खास फोटो शेयर कर नाती को बधाई दी।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट दोनों बी-टाउन के प्राउड पैरेंट हैं। ये दोनों अपने काम के साथ-साथ अपनी बेटी राहा के साथ भी पूरा समय बिताते हैं। आए दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के साथ बिताए गए पलों के बारे में शेयर करते हुए नजर आते हैं। 6 नवंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नन्हीं परी राहा का स्वागत किया था। राहा के बर्थडे के इस खास मौके पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक तरफ जहां बेहद ही क्यूट सी एक फोटो शेयर की, तो वहीं एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर भी अपनी पोती पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहीं।
नीतू कपूर-सोनी राजदान ने यूं लुटाया राहा पर प्यार-
नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के 1st बर्थडे पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "देखते ही देखते वह 1 साल की हो गयी। मेरी प्यारी सी गुड़िया राहा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं"।
सम्बंधित खबरें
-
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर आज जश्न का माहौल है.
-
KRK Arrested At Airport: फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्ता
-
Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ा रही है. फिल्म का क्रेज रिल
-
National Film Awards 2023: आज 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयो